साहिबगंज में डीसी से मुलाकात नहीं होने पर आक्रोशित हुए ग्रामीण,जमकर किया हंगामा

    साहिबगंज में डीसी से मुलाकात नहीं होने पर आक्रोशित हुए ग्रामीण,जमकर किया हंगामा

    साहिबगंज(SAHIBGANJ): जिले के बिचमाको पहाड़िया गांव के सैकड़ों ग्रामीण ने अपनी मूलभूत समस्याएं सड़क निर्माण की मांग को लेकर जिला समाहरणालय पहुंचे.उपायुक्त से मुलाकात नहीं होने पर नाराज ग्रामीणों ने उनके वाहन का घेराव कर दिया और पहले समस्याएं सुनने की मांग पर अड़ गए.स्थिति को संभालते हुए उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर अपर समाहर्ता गौतम भगत ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी.

    गांव तक आज तक सड़क नहीं पहुंची है

    ग्रामीणों ने बताया कि गांव तक आज तक सड़क नहीं पहुंची है, जिससे मरीजों और गर्भवती महिलाओं को खटिया पर ढोकर मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है.अपर समाहर्ता ने ‘प्रधानमंत्री जन मन योजना’के तहत गांव को जोड़कर 6 माह से एक वर्ष के भीतर सड़क निर्माण कराने का आश्वासन दिया आश्वासन के बाद ग्रामीण लौट गए,लेकिन जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी.


    रिपोर्ट-साहिबगंज ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news