पति-पत्नी का शव मिलने से फैली सनसनी, जानिए कहां का है मामला

    पति-पत्नी का शव मिलने से फैली सनसनी, जानिए कहां का है मामला

    खूंटी(KHUNTI)- खूंटी जिले में एक ऐसी घटना घटी है जिसको लेकर सनसनी फैल गई है. यह घटना मुर्मू थाना क्षेत्र अंतर्गत की है.यहां दो शव मिले हैं. शव को देखकर कई तरह की शंका उत्पन्न हो रही है.

    जानिए कहां का है मामला

    खूंटी जिले के मुरहू थाना अंतर्गत यह घटना घटी है जिसमें पति-पत्नी का शव बरामद हुआ है. जानकारी के अनुसार पति का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है वही पत्नी का शव सड़क किनारे पढ़ा हुआ था. इसकी जानकारी आसपास के लोगों को जब मिली तो सनसनी फैल गई. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है और दोनों शव को कब्जे में ले लिया है. उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

    क्या आशंका जताई जा रही है

    पति पत्नी के शव मिलने से गांव के लोग अलग-अलग तरह की चर्चा कर रहे हैं. कोई से खुदकुशी का मामला बता रहा है तो कुछ लोग हत्या का मामला बता रहे हैं. या फिर चर्चा हो रही है कि संभवत आपसी झगड़े की वजह से पति पत्नी ने खुदकुशी कर ली हो. पर यह पुलिस जांच में ही स्पष्ट होगा कि मामला आखिर क्या है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से सारी चीजें स्पष्ट हो पाएंगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news