सारंडा में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, सड़क किनारे लगा IED किया डिफ्यूज

    सारंडा में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, सड़क किनारे लगा IED किया डिफ्यूज
    चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में चलाए जा रहे सघन तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को एक शक्तिशाली आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद हुआ, जिसे मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया गया. यह बरामदगी जराईकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत एदेलबेरड़ा से बाबुडेरा जाने वाली सड़क किनारे बुधवार को हुई.

    बम निरोधक दस्ता ने किया निष्क्रिय 

    जानकारी के अनुसार विगत दिनों सारंडा के कोलबोंगा जंगल में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई थी. आशंका व्यक्त की जा रही है कि सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की मंशा से नक्सलियों द्वारा सड़क किनारे विस्फोटक उपकरण लगाया गया था. सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने सतर्कता बरतते हुए संदिग्ध वस्तु की पहचान की और बम निरोधक दस्ते की सहायता से उसे निष्क्रिय कर दिया.

    सुरक्षा बलों का अभियान लगातार जारी

    क्षेत्र में सुरक्षा बलों का अभियान लगातार जारी है. उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा 31 मार्च तक नक्सल गतिविधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की समय-सीमा निर्धारित किए जाने के बाद सारंडा क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती जा रही है. वहीं राज्य एवं केंद्र सरकार की ओर से नक्सलियों से आत्मसमर्पण नीति का लाभ उठाकर मुख्यधारा में लौटने की अपील भी दोहराई गई है.

    रिपोर्ट - संतोष वर्मा 

    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news