देवघर में SBI ने दिवंगत रेल कर्मी के परिजन को दिया एक करोड़ का चेक,जानिए किस बीमा से मिला लाभ

    देवघर में SBI ने दिवंगत रेल कर्मी के परिजन को दिया एक करोड़ का चेक,जानिए किस बीमा से मिला लाभ

    देवघर(DEOGHAR):भारतीय स्टेट बैंक कई ऐसे बीमा का संचालन करता है.जिसकी जानकारी कई लोगों को नहीं है.ख़ास कर राज्य और केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए कई विशेष योजना है.जिससे असामयिक निधन पर उनके परिवार पर कोई आर्थिक असर ना पड़े.इसी कड़ी में SBI ने देवघर में एक रेलवे के कर्मचारी के निधन पर एक करोड़ का चेक दिया है.

    भारतीय स्टेट बैंक  के प्रबंध निदेशक रवि रंजन और  मुख्य महाप्रबंधक (CGM) अनुराग जोशी के देवघर पहुंचे.पहले भारतीय स्टेट बैंक के अधिकरियों के साथ बैठक की.इसके बाद  भारतीय रेल के वेतन पैकेज खाताधारक के तहत एक दिवंगत कर्मचारी के परिजनों को 1 करोड़ रुपये की आकस्मिक बीमा राशि का चेक प्रदान किया गया.दिवंगत की पत्नी को चेक एमडी रवि रंजन, CGM अनुराग जोशी की मौजूदगी में दिया गया.

    यह बीमा दावा भारतीय स्टेट बैंक एवं भारतीय रेल के बीच हुए एमओयू (MOU) के अंतर्गत दिया गया., जिसके तहत रेलवे कर्मचारियों को 1 करोड़ रुपये तक का आकस्मिक बीमा कवर प्रदान किया जाता है.इस योजना का क्रियान्वयन ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के माध्यम से किया जाता है.

    दिवंगत कर्मचारी, ट्रैक मेंटेनर के पद पर कार्यरत थे, और  ड्यूटी के दौरान एक वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई थी.बैंक द्वारा सभी आवश्यक प्रक्रियां  पूरा क करते हुए पारदर्शिता के साथ बीमा दावा का निपटान किया गया.मृतक के द्वारा नामांकित (Nominee) को यह चेक दिया  गया.


    इस मौके  पर एमडी  रवि रंजन ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय स्टेट बैंक अपने ग्राहकों एवं उनके परिवारों के साथ हर परिस्थिति में मजबूती से खड़ा है.इस प्रकार की बीमा योजनाएं संकट की घड़ी में परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं.देवघर जैसे क्षेत्रों में इस तरह की पहल बैंक की प्रतिबद्धता को और मजबूत बनाती है.

    वहीं CGM अनुराग जोशी ने भी कहा कि 
    देवघर रीजन में ग्राहकों के प्रति संवेदनशीलता एवं त्वरित सेवा हमारी प्राथमिकता है.इस प्रकार के प्रयास बैंक और समाज के बीच विश्वास को और सुदृढ़ करते हैं.यह कार्यक्रम न केवल एक सहायता प्रदान करने का माध्यम बना, बल्कि देवघर रीजन में SBI की संवेदनशीलता, प्रतिबद्धता और  सेवा भावना का सशक्त उदाहरण भी प्रस्तुत करता है.

    इस मौके  पर बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारी महाप्रबंधक विवेक चंद्र जायसवाल, उप महाप्रबंधक सत्यनारायण राव तथा क्षेत्रीय प्रबंधक प्रशांत कुमार झा भी मौजूद रहे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news