आर्मी में नौकरी के नाम पर युवाओं से ठग रहा था लाखों रुपये,आर्मी की सूचना पर रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार  

    आर्मी में नौकरी के नाम पर युवाओं से ठग रहा था लाखों रुपये,आर्मी की सूचना पर रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार

     

    रांची(RANCHI): रांची पुलिस ने मिलिट्री इंटेलिजेंस की सूचना पर अग्नि वीर में नौकरी देने के नाम पर ठगी करने वाले को गिरफ्तार किया है. आरोपी अग्नि वीर के अभ्यर्थी को नौकरी दिलाने के नाम पर शिकार बनाता था. अब तक 70 लाख रुपये की ठगी करने की जानकारी पुलिस को मिली है. आरोपी की गिरफ़्तारी चुटिया थाना क्षेत्र से हुई है. इसके पास से कई दस्तावेज और जानकारी मिली है.      गिरफ्तार आरोपी अरविंद प्रसाद मूल रूप से बिहार के रहनेवाला अरविंद इस सिंडिकेट का अहम सदस्य था.  

    रांची के नगर पुलिस अधीक्षक पारस राणा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि रांची के रेलवे स्टेशन और आर्मी स्टेशन के  आस पास घूम कर आर्मी बहाली में शामिल होने आए युवाओं को झांसे में लेकर उनसे ठगी करने का काम यह करता था. इसी बीच लखनऊ मिलिट्री इंटेलिजेंस से सूचना मिली. जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया किआरोपी अरविंद की तलाश लंबे समय से की जा रही थी. अरविंद के पीछे आर्मी इंटेलिजेंस की टीम काफी समय से लगी थी.

    गिरफ़्तारी के दौरान अरविंद की तलाशी लेने पर इसके पास से कई समान मिले है. जिसमें डॉ का स्टांप, पैड, आई०डी० कार्ड- DELHI Crime का एक फर्जी आई०कार्ड जिसपर Arvind Prasad लिखा हुआ,. कँटिन स्मार्ट कार्ड-03,MES का फर्जी आई०कार्ड-02, HCL Enterprises का एक फर्जी आई० कार्ड, आधार कार्ड-04, पैन कार्ड-01, वोटर आई० कार्ड, ड्राईविंग लाईशेंस, सीम कार्ड-2, ट्रेनिंग बुकलेट-01, एग्रिमेंट पेपर, ज्वाईनिंग एवं पोस्टिंग इनफॉरमेशन से संबंधित एक लेटर, 5th Youth Games All India National Championship-2024 का अलग-अलग नाम से 05 फर्जी सर्टिफिकेट, MES CWE रॉची का फर्जी ज्वाईनिंग लेटर एवं अन्य का फर्जी दस्तावेज बरामद हुए है.  

    वही इसके बैंकिग ट्रांजेक्शन भी मिले है जिसमें ये बात अबतक ये बात आई है आरोपी के 70 लाख की ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया है.  वही आरोपी युवाओं को रुझान एके लिए दिल्ली सहित अन्य राज्यों के आर्मी कैंप के बाहर की सेल्फी और फोटो भी दिखाता था. जिससे युवा उसके झांसे में आ जाते थे.

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news