बांग्लादेश सरकार के विरुद्ध सर्व सनातन समाज ने निकाला जन आक्रोश रैली, सनातन एकता को एकजुट करने की मुहिम

    बांग्लादेश सरकार के विरुद्ध सर्व सनातन समाज ने निकाला जन आक्रोश रैली, सनातन एकता को एकजुट करने की मुहिम

    देवघर(DEOGHAR): बांग्लादेश में हो रहे हिन्दू, सिख और बौद्ध समाज के लोगों पर अत्याचार का विरोध बाबा नगरी देवघर में उठने लगा है. सर्व सनातन समाज के बैनर तले आज जन आक्रोश रैली निकाली गई. स्थानीय नगर स्टेडियम से निकली रैली विभिन्न चौक चौराहे से गुजरते हुए समाहरणालय पहुंची. जहां उपायुक्त को एक पत्र सौप केन्द्र सरकार को उचित कार्यवाई करने की मांग की गई. आक्रोश रैली के माध्यम से सनातन धर्म को एकजुट करने का आह्वान किया गया. रैली में कई हिन्दू,सिख और बौद्ध समाज के लोग शामिल हुए. 

    अत्याचार नहीं हुआ खत्म तो बांग्लादेश सरकार के खिलाफ होगा उग्र आंदोलन 

    पूर्व विधायक नारायण दास ने कहा कि जिस प्रकार एक समुदाय के लोगों द्वारा बांग्लादेश में रह रहे हिन्दू, सिख और बौद्ध धर्म के लोगों पर अत्याचार किया जा रहा है, वो कहीं से उचित नहीं है. वहां की सरकार एक समाज को बढ़ावा दे रही है, जिसका विरोध संयुक्त राष्ट्र संघ भी नही कर रहा है. नारायण दास ने कहा कि अगर बांग्लादेश में जल्द ही दूसरे समुदाय के लोगों पर अत्याचार खत्म नही हुआ तो आगे वहाँ के सरकार के खिलाफ यहाँ उग्र आंदोलन किया जाएगा. इन्होंने कहा कि अगर सनातन धर्म एकजुट हो गया, तो वहाँ पर ईंट का जवाब पत्थर से देने के लिए पीछे नही हटा जाएगा. बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार पर केंद्र सरकार को हस्तक्षेप करने का आग्रह किया गया है. 

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news