सरायकेला: संजना हांसदा हत्याकांड ने पकड़ा तूल, निष्पक्ष जांच को लेकर बस्तीवासियों ने सरायकेला- टाटा मार्ग किया जाम, पढ़ें क्या है परिजनों का आरोप

    सरायकेला: संजना हांसदा हत्याकांड ने पकड़ा तूल, निष्पक्ष जांच को लेकर बस्तीवासियों ने सरायकेला- टाटा मार्ग किया जाम, पढ़ें क्या है परिजनों का आरोप

    सरायकेला(SARAIKELA):सरायकेला जिले के आरआईटी के मीरूडीह सीतारामपुर की रहने वाली संजना हांसदा नाम की युवती की हत्या मामला अब तूल पकड़ने लगा है.जहां हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर आज बस्तीवासियों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया, वहीं सरायकेला- टाटा मार्ग जाम कर दिया.

     निष्पक्ष जांच को लेकर बस्तीवासियों ने सरायकेला- टाटा मार्ग किया जाम

    आपको बताये कि बीते बुधवार की रात सरायकेला थाना अंतर्गत राजननगर मार्ग पर स्थित राधा स्वामी सत्संग के पीछे खरकाई नदी से सटे जंगलों में बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. चार दिनों बाद परिजनों ने शव की पहचान की उसके बाद पुलिस हरकत में आई और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन परिजन इससे संतुष्ट नहीं है.

     पढ़ें क्या है परिजनों का आरोप

    परिजनों का आरोप है कि युवती की हत्या में और लोग भी शामिल हैं, जिन्हें पुलिस बचा रही है. जिसको विरोध में आज बीजेपी नेता रमेश हांसदा के नेतृत्व में सैकड़ो लोग जिला मुख्यालय पहुंचे और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए हैं. आक्रोशित लोगों ने सरायकेला- टाटा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है.

    रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news