सरायकेला (SARAIKELA): सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध शराब फैक्ट्री के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की जहां चौका थाना क्षेत्र स्थित मिरुडीह गांव में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है. उत्पाद विभाग एवं चौका पुलिस ने रविवार देर रात से संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया जो आज सोमवार की सुबह करीब 8 बजे तक चली.
बर्तन एवं पैकेजिंग एवं निर्माण में होने वाले उपकरण बरामद
जानकारी के अनुसार, मिरुडीह गांव में लंबे समय से अवैध रूप से अंग्रेजी शराब का अवैध निर्माण एवं बिक्री की जा रही थी. छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब, विभिन्न ब्रांड के खाली बोतल, ढक्कन, स्टिकर, ड्रम, डेकची, बर्तन एवं पैकेजिंग एवं निर्माण में होने वाले उपकरण बरामद हुए है.
रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+


