पलामू में खून का रिश्ता हुआ शर्मसार, छोटे भाई ने बड़े भाई की टांगी से की हत्या

    जिले के पांकी थाना क्षेत्र स्थित ठेकही अंदाग गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां शराब के नशे में हुए विवाद के बाद छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की टांगी से हमला कर हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

    पलामू में खून का रिश्ता हुआ शर्मसार, छोटे भाई ने बड़े भाई की टांगी से की हत्या

    पलामू (PALAMU): जिले के पांकी थाना क्षेत्र स्थित ठेकही अंदाग गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां शराब के नशे में हुए विवाद के बाद छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की टांगी से हमला कर हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

    मिली जानकारी के अनुसार, मृतक पिंटू भुईयां चार भाइयों में एक था. परिवार में सबसे बड़े भाई के बेटे की सगाई थी, जिसके चलते सभी लोग एकत्रित हुए थे. इस दौरान जश्न के माहौल में शराब का सेवन किया गया. इसी बीच किसी बात को लेकर पिंटू भुईयां और उसके छोटे भाई सीटू भुईयां के बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि सीटू ने गुस्से में आकर टांगी से पिंटू पर हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल पिंटू को परिजन तत्काल इलाज के लिए पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए.

    प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया. हालांकि वहां पहुंचने से पहले ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिजन शव को गांव ले जाकर अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए. इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

    पांकी थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि घटना शराब के नशे में हुए आपसी विवाद का परिणाम है. आरोपी छोटा भाई घटना के बाद से फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. बताया जा रहा है कि दोनों भाई बाहर ईंट भट्ठा में मजदूरी करते थे. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने का दावा कर रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news