सरायकेला: प्रसिद्ध कलाकार सुनील दुबे का निधन, कलाकारों में शोक की लहर

    सरायकेला: प्रसिद्ध कलाकार सुनील दुबे का निधन, कलाकारों में शोक की लहर

    सरायकेला(SARAIKELA): सरायकेला से आज बहुत ही दुखद खबर सामने आई. जहां प्रसिद्ध कलाकार सुनील दुबे का जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल में निधन हो गया. जिसके बाद कलाकारों में शोक की लहर दौड़ गई. वहीं संघ के संरक्षक के साथ सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज चौधरी ने शोक व्यक्त किया है.

    सुनील दुबे जैसे कलाकार को खोना एक बहुत ही बड़ा सदमा है

    मनोज चौधरी ने कहा है कि सुनील दुबे जैसे कलाकार को खोना एक बहुत ही बड़ा सदमा है. इस क्षति की पूर्ति नहीं हो सकती है. सुनील दुबे जैसे कलाकार को खोना एक बहुत ही बड़ा सदमा है. सुनील दुबे के साथ पारिवारिक रिश्ता भी था.

    लम्बे समय से चल रहे थे बीमार

    आपको बताये कि सुनील दुबे विश्व प्रसिद्ध और सरायकेला के छह नृत्य को काफी प्रोत्साहित करते थे और इसकी बेहतरी के लिए हमेशा आगे आते थे. वे लम्बे समय से छऊ नृत्य संघ से जुड़ रहे और हमेशा कलाकारों के पक्ष में आवाज उठाते रहे. जानकरी के मुताबिक पिछले कई दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी और अचानक आज उनका निधन हो गया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news