Jharkhand Politisc:अमित शाह के संथाल दौरे को लेकर एक्टिव हुई बीजेपी,अंनत ओझा ने किया कार्यक्रम स्थल का भूमिपूजन

    Jharkhand Politisc:अमित शाह के संथाल दौरे को लेकर एक्टिव हुई बीजेपी,अंनत ओझा ने किया कार्यक्रम स्थल का भूमिपूजन

    साहिबगंज(SAHIBGANJ):झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर संथाल परगना में बीजेपी एक्टिव हो गई है. वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 20 सितम्बर को भाजपा परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ अमर शहीद सिद्धों-कान्हू के जन्मभूमि भोगनाडीह से शुभारंभ करेंगे.

    अमित शाह पुलिस लाइन मैदान में विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे

    आपको बताये कि भोगनाडीह के बाद अमित शाह साहिबगंज पुलिस लाइन मैदान में विशाल जनसभा को सम्बोधित भी करेंगे. जिसकी तैयारी को लेकर राजमहल के बीजेपी विधायक अंनत ओझा ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर भूमि पूजन किया. इसके बाद पंडाल बनाने का तैयारी शुरु किया गया. इस दौरान जिलाध्यक्ष उज्वल मंडल सहित कई अन्य बीजेपी के नेता मौजूद रहे.

    रिपोर्ट-गोविंद ठाकुर



    Related News