TNP DESK- सेल(स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड ) अधिकारियों को वेतन का लाभ मिलने का रास्ता साफ होता दिख रहा है. सेल में अधिकारी व कर्मचारी दोनों का पे रिवीजन 1 जनवरी 2027 से दस साल की अवधि के लिए किया जाना है। दरअसल, सेल के अधिकारियों को कंपनी के मुनाफे के आधार पर रिवीजन का लाभ दिया जाता है.
पिछले दो वित्तीय वर्ष में कंपनी को हुआ है मुनाफा
पिछले दो वित्तीय वर्ष और चालू वित्तीय वर्ष में कंपनी बेहतर प्रदर्शन किया है. ऐसे में उम्मीद बढ़ी है कि अधिकारियो को वेतन पुनरीक्षण के मद में 15 फ़ीसदी एमजीबी यानी मिनिमम गारंटी बेनिफिट और 35 प्रतिशत पर्क का लाभ मिल सकता है. कंपनी को वित्तीय वर्ष 24- 25, 25 -26 में हुए बेहतर मुनाफे के बाद उम्मीद की जा रही है कि अधिकारियों के वेतन पुनरीक्षण का रास्ता साफ हो गया है.
चालू वित्तीय वर्ष में भी मुनाफे की रफ्तार ठीक
चालू वित्तीय वर्ष में भी मुनाफे की रफ्तार ठीक चल रही है. प्रबंधन चालू वित्तीय वर्ष के पहले तिमाही में ढाई हजार करोड रुपए लाभ अर्जित करने का लक्ष्य रखा है. इस दिशा में काम भी हो रहा है. यह अलग बात है कि अभी उम्मीद ही की जा रही है. सब कुछ प्रबंधन के निर्णय पर निर्भर करेगा। लेकिन इतना तय है कि अधिकारियों की डिमांड अब पूरी हो सकती है. उसमें कहीं रोड़ा नहीं आएगा। नियम के अनुसार सेल अफसर को कंपनी के मुनाफे के आधार पर रिवीजन का लाभ दिया जाता है.

