साहिबगंज: कार के नीचे बम मिलने से इलाके में मचा हड़कंप ! घर और गाड़ी को उड़ाने की थी साजिश

    साहिबगंज: कार के नीचे बम मिलने से इलाके में मचा हड़कंप ! घर और गाड़ी को उड़ाने की थी साजिश

    साहिबगंज(SAHIBGANJ):साहिबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र में कार के नीचे देशी जिंदा बम मिलने से इलाके में हड़कप मच गया है.जानकारी के अनुसार राजमहल थाना क्षेत्र के मंगलहाट काला पत्थर गांव में लक्ष्मी मंडल के घर के पास एक ऑल्टो गाड़ी खड़ी थी. माना जा रहा है कि  गाड़ी और घर को उड़ाने के इरादे से रात के अंधेरे में अपराधियों ने बम रख दिया था.

    घर में काम करनेवाला सुबह जब गाड़ी को पोछा लगाने गया तो देखा बम

    वहीं गाड़ी मालिक लक्ष्मी मंडल के घर में काम करनेवाला सुबह जब गाड़ी को पोछा लगाने गया तो देखा कि गाड़ी के नीचे जिंदा बम रखा हुआ है, जिसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से लक्ष्मी मंडल ने आनन- फानन में वारदात की सूचना राज महल थाना पुलिस को दिया, लेकिन राजमहल थाना पुलिस अब तक अपराधियों को दबोचने में नाकाम है.

    पुलिस वारदात की तहकीकात कर रही है

    इधर मामले को लेकर जिले के एसपी गौरव कुमार ने बताया कि फिलहाल पुलिस एक-एक कड़ी को जोड़कर वारदात की तहकीकात कर रही है, बहुत जल्दी अपराधी सलाखों के पीछे होंगे. पुलिस आपना काम कर रही है.

    रिपोर्ट-गोविन्द ठाकुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news