साहिबगंज नगर परिषद का फैसला आया सामने, जानिए किसने मारी बाजी

    साहिबगंज नगर परिषद  का फैसला आया सामने, जानिए किसने मारी बाजी

    साहिबगंज(SAHIBGANG):नगर परिषद के विभिन्न वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित होने के साथ ही क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. कई वार्डों में कांटे की टक्कर देखने को मिली, तो कुछ स्थानों पर प्रत्याशियों ने बड़े अंतर से जीत दर्ज कर अपनी मजबूत पकड़ साबित की.

    वार्ड संख्या 1 से विनीता देवी ने 607 मतों के भारी अंतर से शानदार जीत हासिल की. उनकी इस जीत को इलाके में मजबूत जनसमर्थन के रूप में देखा जा रहा है. वहीं वार्ड संख्या 2 में मुकाबला काफी रोमांचक रहा, जहां सुशील भारतीय ने मात्र 55 मतों के अंतर से जीत दर्ज की.

    वार्ड संख्या 3 से संजू देवी निर्विरोध निर्वाचित हुईं, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि इस वार्ड में उन्हें व्यापक समर्थन प्राप्त था. वार्ड संख्या 4 में रौशन कुमारी ने 115 मतों के अंतर से जीत हासिल कर अपनी स्थिति मजबूत की.

    इसके अलावा वार्ड संख्या 5 से वेवी खातून ने चुनाव अपने नाम किया. जिसके बाद समर्थकों में खासा उत्साह देखा गया. वार्ड संख्या 6 में शेखर पासवान ने 477 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की, जो उनके पक्ष में स्पष्ट जनादेश को दर्शाता है.

    वहीं वार्ड संख्या 7 में सुनीता सिंहा ने 36 मतों के अंतर से जीत हासिल की. यहां मुकाबला बेहद कड़ा रहा और अंत तक परिणाम को लेकर सस्पेंस बना रहा. हालांकि आधिकारिक पुष्टि फिलहाल बाकी है. 

    इन परिणामों के साथ ही नगर परिषद के नए प्रतिनिधियों की तस्वीर साफ हो गई है. अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि नव निर्वाचित पार्षद अपने-अपने वार्डों में विकास कार्यों को किस दिशा में आगे बढ़ाते हैं.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news