साहिबगंज: आज बरहेट दौरे पर रहेंगे पूर्व सीएम चंपाई सोरेन,कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

    साहिबगंज: आज बरहेट दौरे पर रहेंगे पूर्व सीएम चंपाई सोरेन,कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

    साहिबगंज(SAHIBGANJ):झारखंड के पूर्व सीएम सह भाजपा नेता चंपाई सोरेन आज से साहिबगंज दौरे पर रहेंगे. आपको बता दें कि पूर्व सीएम चम्पई सोरेन अमर शहीद सिदो-कान्हू के पैतृक गाँव भोगनाडीह पहुंचेंगे. जहां मंडल कमेटी के द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे. यह जानकारी भाजपा नेता सह शहीदों के वंशज मंडल मुर्मू ने दी है. मंडल मुर्मू ने बताया कि पूर्व सीएम चंपाई सोरेन बरहेट पहुंचने के बाद बाबू पुर स्थित सिदो-कान्हू शहीद स्थल,जन्मस्थली भोगनाडीह में अमर शहीदों को नमन करेंगे. इसके बाद कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे. इसे लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है.

    रिपोर्ट: साहिबगंज ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news