चुटुपालु घाटी में सड़क हादसा, पत्थर लदा हाईवा चट्टान से टकराया, केबिन में फंसा ड्राइवर

    चुटुपालु घाटी में सड़क हादसा, पत्थर लदा हाईवा चट्टान से टकराया, केबिन में फंसा ड्राइवर

    रामगढ़(RAMGARH):रांची–पटना मुख्य मार्ग पर स्थित चुटुपालु घाटी में एक भीषण सड़क हादसा हो गया. रांची से रामगढ़ की ओर जा रही पत्थर से लदी एक हाईवा अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चट्टान से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाईवा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक केबिन के अंदर ही फंस गया.

    घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची.स्थानीय लोगों की मदद से चालक को केबिन से सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है. वहीं दुर्घटना के बाद यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक लेन से वाहनों की आवाजाही शुरू करा दी है.

    रिपोर्ट- अनुज कुमार 

     



    Related News