रांची एक होटल में अंधाधुन फायरिंग,वेटर की मौत की सूचना

    रांची एक होटल में अंधाधुन फायरिंग,वेटर की मौत की सूचना
    रांची में अपराधियों ने दुस्साहस दिखाया है.एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में बाइक सवार अपराधियों ने होटल टीटॉस में गोली बारी की है.जिसमें एक वेटर की मौत की सूचना है.घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुँच कर जाँच ने जुटी है.

     

    रांची(RANCHI):राजधानी रांची में अपराधियों ने दुस्साहस दिखाया है.एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में बाइक सवार अपराधियों ने होटल टीटॉस में गोली बारी की है.जिसमें एक वेटर की मौत की सूचना है.घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुँच कर जाँच ने जुटी है.अपराधियों की गिरफ़्तारी के लिए शहर में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है.जिससे अपराधी शहर से बहार ना भाग सके.

    बता दे कि एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के कुतियातु चौक के पास  होटल टीटॉस में रात 9 बजे के करीब बाइक सवार अपराधी पहुंचे.जिसके बाद होटल के अंदर अंधाधुन फायरिंग.इस गोली बारी में मनीष नामक वेटर को गोली लगी.जिसे अस्पताल ले जाया गया.लेकिन अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया.बताया जा रहा है कि होटल में तीन से चार राउंड गोली चली है.गोली बारी के बाद होटल में अफरा तफरी का माहौल बन गया.


    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावर बाइक पर सवार थे और उन्होंने अचानक होटल को निशाना बनाया.गोलीबारी के दौरान होटल में अफरा-तफरी मच गई.

    घटना की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल मनीष को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया.अस्पताल सूत्रों के अनुसार इलाज के दौरान मनीष की मौत हो गई.

    पुलिस ने घटनास्थल से खोखे बरामद किए हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है.इसके अलावा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में नाकेबंदी की गई है.शुरुआती जांच में पुलिस ने एक मुख्य संदिग्ध की पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापामारी जारी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news