उड़ता पंजाब की राह पर रांची! ऑनलाइन बुकिंग से लेकर होम डिलीवरी तक की सुविधा,विदेशी ड्रग्स की भी बिक्री

    रांची में युवाओं का भविष्य खतरे में है. नशे का एक बड़ा सिंडीकेट शहर में काम कर रहा है. जो ब्राउन शुगर-ड्रग्स और कई नशीले पदार्थ की सप्लाई घर घर तक करने में जुटा है.

    उड़ता पंजाब की राह पर रांची! ऑनलाइन बुकिंग से लेकर होम डिलीवरी तक की सुविधा,विदेशी ड्रग्स की भी बिक्री

    रांची(RANCHI): राजधानी रांची में युवाओं का भविष्य खतरे में है. नशे का एक बड़ा सिंडीकेट शहर में काम कर रहा है. जो ब्राउन शुगर-ड्रग्स और कई नशीले पदार्थ की सप्लाई घर घर तक करने में जुटा है. हर दिन पुलिस की कार्रवाई हो रही है बावजूद धंधा रुकने का काम नहीं ले रहा है. जिससे शहर में रहने वाले अभिभावक डर के साय में है. कहीं उनका बच्चा भी नशे का आदि ना हो जाए. पुलिस भी नशे के कारोबार को पूरी तरह रोकने के लिए एक स्पेशल टास्क फोर्स बना कर काम कर रही है. साथ ही चेतावनी तस्करों को दी है काम छोड़ दे नहीं तो बुरा हाल होगा.

    अगर हाल में देखे तो रांची पुलिस ने विदेशी ड्रग्स के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया. जिसमें खुलासा हुआ की पोस्ट ऑफिस के जरिए भी नशे के समान की तस्करी की जा रही है और अलग अलग किस्म की ड्रग्स को एक सिंडीकेट शहर तक पहुंचाने का काम कर रहा है.

    दूसरी बड़ी कार्रवाई एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में हुई. जहां 2800 पुड़िया ड्रग्स बरामद किया गया. जिसमें खुलासा हुआ की अब व्हाट्सअप के जरिए ऑनलाइन नशे का सामान पहुंचाया जा रहा है. सिंडीकेट ने नंबर जारी किया है जिसपर लोकैशन और डिटेल्स भेज कर ड्रग्स की सप्लाई की जा रही है.

    पूरे मामले में रांची के सिटी एसपी ने साफ किया कि शहर में कई सिंडीकेट काम कर रहे है. जिसपर पुलिस कार्रवाई कर रही है. लेकिन चेतवानी भी दी है कि अगर काम नहीं छोड़ते तो अंजाम बुरा होगा.

    रांची में युवाओं की बड़ी संख्या है राजधानी होने के वजह से हर जिले से बच्चे यहां अच्छे भविष्य का सपना लेकर शहर पहुंचते है. लेकिन फिर जैसे ही वह ड्रग्स के चक्कर में पड़ते है तो उनकी ज़िंदगी बर्बाद हो जाती है. कई बार नशे के लिए आपराधिक वारदात को भी अंजाम दे देते है. ऐसे में अब रांची पुलिस ने स्पेशल ड्राइव शुरू किया है जिससे नशे पर पूरी तरह से लगाम लगाया जा सके                           


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news