रांची : साइकिल से स्कूल जा रही बच्ची को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही मौत 

    रांची : साइकिल से स्कूल जा रही बच्ची को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही मौत 

    रांची (RANCHI) : रांची जिले के नामकुम प्रखंड के खरसीदाग ओपी क्षेत्र में रिंगरोड डूंगरी पास तेज रफ्तार में एक अज्ञात वाहन ने साइकिल से स्कूल जा रही छात्रा को कुचल दिया. छात्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. छात्रा की पहचान साक्षी श्रेया होरो के रूप में हुई है. इसकी उम्र 16 वर्ष बताई जा रही है. घटना सोमवार सुबह की है. वहीं सूचना पर खरसीदाग ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी गई.

    20 मीटर दूर तक घसीटाटे रही बच्ची

    जानकारी के अनुसार छात्रा साइकिल से संत जोसेफ गर्ल्स हाइस्कूल हुलहुन्दू जा रही थी. इसी बीच रिंगरोड में अज्ञात टर्बो ट्रक ने बच्ची के साइकिल को पीछे से टक्कर मार दी. अनियंत्रित होकर छात्रा साइकिल से गिर गई. इसके बाद सड़क पर गिरी बच्ची को ट्रक ने 20 मीटर दूर तक घसीटा. ऐसे में छात्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. इसके बाद सूचना पर खरसीदाग ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी गई.

    घर से कुछ ही दूरी पर हुई दुर्घटना

    इधर सूचना मिलने के बाद परिजन और आसपास के काफी लोग दौड़े घटना स्थल पर पहुंचे. परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. बताया गया की छात्रा पढ़ने में काफी तेज थी. वह सुबह घर से हंसते हुए निकली थी. जिसके बाद घर से कुछ ही दूरी पर छात्रा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई.

    रिपोर्ट : समीर हुसैन, रांची


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news