अवैध कोयला खदान को लेकर रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बंद पड़े CCL खदान में की गई कंट्रोल ब्लास्टिंग

    अवैध कोयला खदान को लेकर रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बंद पड़े CCL खदान में की गई कंट्रोल ब्लास्टिंग

    रामगढ़(RAMGARH):रामगढ़ जिले के बेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के सीसीएल के केदला 6 नंबर बंद पड़े कोयला खदान को कंट्रोल ब्लास्टिंग करके उड़ा दिया गया. इस खदान से अवैध कोयला तस्करी की सूचना मिल रही थी.इसके बाद रामगढ़ जिला प्रशासन ,पुलिस, वन विभाग और सीसीएल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कंट्रोल ब्लास्टिंग के जरिए इस अवैध बंद पड़े कोयला खदान के मुहानों को कंट्रोल ब्लास्टिंग के जरिए उड़ा दिया गया.

     बंद पड़े CCL खदान में की गई कंट्रोल ब्लास्टिंग

     संयुक्त कार्रवाई के बाद कोयला तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है.कंट्रोल ब्लास्टिंग के लिए कुल 25 होल किए गए थ. रामगढ़ एसपी ने बताया कि आगे भी अवैध कोयला खदानों में इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी.

    रिपोर्ट-अनुज कुमार



    Related News