Railway News:आपके लिए जरुरी खबर -गंगा दामोदर एक्सप्रेस इन तिथियों को गया होकर नहीं चलेगी !

    Railway News:आपके लिए जरुरी खबर -गंगा दामोदर एक्सप्रेस इन तिथियों को गया होकर नहीं चलेगी !

    धनबाद(DHANBAD):गया स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्य के मद्देनजर दर्जनों यात्री ट्रेन के परिचालन में बड़ा बदलाव किया गया है. वहीं कई ट्रेन को रद्द करने का आदेश रेलवे ने जारी किया है. यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कई ट्रेन के रूट में भी बदलाव है. भारतीय रेल ने यात्रा करने से पहले अपने ट्रेन की जानकारी चेक कर ले.  

    इन ट्रेनों का मार्ग  परिवर्तन किया गया है
    गाड़ी संख्या 13330 पटना-धनबाद गंगा दामोदर एक्सप्रेस का परिचालन दिनांक 04.05.26 से 16.05.26 तक जट डुमरी-दनियावां-इसलामपुर-नटेसर-तिलैया-पैमार-बंधुआ के रास्ते किया जाएगा। 

    गाड़ी संख्या 13329 धनबाद-पटना गंगा दामोदर एक्सप्रेस का परिचालन दिनांक 04.02.26 से 21.03.26 तक बंधुआ-पैमार-तिलैया- नटेसर-इसलामपुर-दनियावां- जट डुमरी के रास्ते किया जाएगा। गाड़ी संख्या 18625 पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस का परिचालन दिनांक  04.05.26 से 16.05.26 तक बख्तियारपुर लिंक केबिन-करनौती-राजगीर-तिलैया-पैमार-बंधुआ के रास्ते किया जाएगा। 

    गाड़ी संख्या 18626 हटिया- पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस का परिचालन दिनांक 04.05.26 से 16.05.26 तक  बंधुआ-पैमार-तिलैया-राजगीर-करनौती-बख्तियारपुर लिंक केबिन के रास्ते किया जाएगा। यह जानकारी  वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी मनीष सौरभ ने दी है.



    Related News