Railway News: फ़रवरी महीने में कुल 35 कर्मचारी रिटायर्ड हुए तो क्या मिला भुगतान

    Railway News: फ़रवरी महीने में कुल 35 कर्मचारी रिटायर्ड हुए तो क्या मिला भुगतान

    धनबाद(DHANBAD): सोमवार को धनबाद मंडल में फरवरी माह '2026 में सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों का समापक भुगतान किया गया.  इस माह में कुल 35 सेवानिवृत्ति के मामले आए थे, जिनमें सभी कर्मचारियों का समापक भुगतान कर दिया गया है.  विदित हो कि धनबाद मंडल में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के समापक भुगतान को प्राथमिकता दी जाती है. 

     मंडल प्रशासन सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है.  उल्लेखनीय है कि धनबाद मंडल में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के समापक भुगतान की प्रक्रिया को सरल और तेज बनाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं.  मंडल प्रशासन सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए हमेशा तत्पर रहता है. 

     इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक  अखिलेश मिश्र द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया गया एवं उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया गया.  उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं.  इस अवसर पर मंडल के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे. यह जानकारी वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक मोहम्मद इकबाल ने दी है.



    Related News