Good News:रांची -वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस अब हज़ारीबाग़ रोड स्टेशन पर भी ठहरेगी, क्या है टाइमिंग

    Good News:रांची -वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस अब हज़ारीबाग़ रोड स्टेशन पर भी ठहरेगी, क्या है टाइमिंग

    धनबाद(DHANBAD):  हजारीबाग रोड स्टेशन को भी वन्दे  भारत एक्सप्रेस की सुविधा मिल गई है.  हजारीबाग रोड स्टेशन पर अब ट्रेन का ठहराव होगा।  अधिकृत जानकारी के अनुसार 2 मिनट का स्टॉपेज दिया गया है.  रांची -वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस हजारीबाग रोड 8:12 में पहुंचेगी और 8.14 में खुलेगी।  यात्री इस सुविधा की लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे. 

    बताया गया है कि  यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर  दिनांक 02.03.26 को  विधायक  नागेन्द्र महतो एवं अन्य गणमान्य अतिथिगण द्वारा हजारीबाग रोड स्टेशन पर गाड़ी संख्या 20887 रांची-वाराणसी वन्दे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर इसके ठहराव का शुभारम्भ किया गया.  इस अवसर पर अन्य गणमान्य अतिथिगण सहित मंडल के अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे. 

     गाड़ी संख्या 20887 रांची-वाराणसी वन्दे भारत एक्सप्रेस 08.12 बजे हजारीबाग रोड स्टेशन पहुंचेगी एवं 08.14 बजे प्रस्थान करेगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20888 वाराणसी-रांची वन्दे भारत एक्सप्रेस 20.17 बजे हजारीबाग रोड स्टेशन पहुंचेगी तथा 20.19 बजे प्रस्थान करेगी। यह जानकारी वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक मोहम्मद इकबाल ने दी है. 

     



    Related News