Railway News: नवरात्रि में माता के दरबार मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं को रेलवे की सौगात !!

    Railway News: नवरात्रि में माता के दरबार मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं को रेलवे की सौगात !!
    निम्नलिखित ट्रेनों का 05 मिनट का अस्थाई ठहराव मैहर स्टेशन पर प्रदान किया गया है-

    धनबाद(DHANBAD): नवरात्रि मेला के अवसर पर रेलवे प्रशासन द्वारा श्रद्धालु यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित ट्रेनों का 05 मिनट का अस्थाई ठहराव मैहर स्टेशन पर प्रदान किया गया है

    वलसाड से 21 मार्च से 28 मार्च, 2026 तक खुलने वाली 19051 वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 15.05 बजे पहुॅच कर 15.10 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।     मुजफ्फरपुर से 23 मार्च से 30 मार्च, 2026 तक खुलने वाली 19052 मुजफ्फरपुर-वलसाड एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 11.40 बजे पहुॅच कर 11.45 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनल, कोल्हापुर से 20 मार्च से 27 मार्च, 2026 तक खुलने वाली 11045 छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनल,कोल्हापुर-धनबाद एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 17.20 बजे पहुॅच कर 17.25 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। धनबाद से 23 मार्च से 30 मार्च, 2026 तक खुलने वाली 11046 धनबाद-छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनल, कोल्हापुर एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 22.25 बजे पहुॅच कर 22.30 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।  

    रक्सौल से 21 मार्च से 28 मार्च, 2026 तक खुलने वाली 15267 रक्सौल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 11.25 बजे पहुॅच कर 11.30 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी,लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 23 मार्च से 30 मार्च, 2026 तक खुलने वाली 15268 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 10.40 बजे पहुॅच कर 10.45 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। पूर्णा जं. से 19 मार्च से 26 मार्च, 2026 तक खुलने वाली 17610 पूर्णा जं.-पटना एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 10.40 बजे पहुॅच कर 10.45 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी,पटना से 21 मार्च से 28 मार्च, 2026 तक खुलने वाली 17609 पटना-पूर्णा जं. एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 17.15 बजे पहुॅच कर 17.20 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। 
     
    पटना से 18 मार्च से 30 मार्च, 2026 तक खुलने वाली 22972 पटना-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 08.15 बजे पहुॅच कर 08.20 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी,बांद्रा टर्मिनस से 23 मार्च से 30 मार्च, 2026 तक खुलने वाली 22971 बांद्रा टर्मिनस-पटना एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 15.05 बजे पहुॅच कर 15.10 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने दी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news