साहिबगंज(SAHIBGANJ):साहिबगंज जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्र पोखरिया पहाड़ में उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में विशेष जनता दरबार आयोजित किया गया, जहां प्रशासनिक टीम ने 36 परिवारों की समस्याएं सीधे सुनी.ग्रामीणों ने सड़क,पेयजल बिजली,शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी प्रमुख समस्याएं रखी.उपायुक्त ने जर्जर सड़क के निर्माण के लिए जल्द प्राक्कलन तैयार करने, हर घर नल से जल पहुंचाने और अप्रैल तक सभी घरों में बिजली कनेक्शन देने का निर्देश दिया.
विकास योजनाओं को लेकर प्रशासन सक्रिय
वही साथ ही उत्क्रमित मध्य विद्यालय के जर्जर भवन को हटाकर नए भवन,शौचालय और किचन शेड निर्माण की बात कही.इसके आलावे सभी पात्र लाभुकों को पेंशन और आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने,युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध कराने तथा महिलाओं को बांस एवं हस्तशिल्प के माध्यम से स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर दिया गया.साथ ही जनता दरबार मे विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी और आवेदन भी लिए गए है.
रिपोर्ट-गोविंद ठाकुर
Thenewspost - Jharkhand
4+


