देवघर के मस्जिदों में गूंजे अमन के पैगाम, कल मनाई जाएगी ईद

    देवघर (DEOGHAR) : में पवित्र रमजान माह के अंतिम दिन अलविदा जुम्मे पर रोजेदारों ने दुनिया में सुख शांति और एकता बनी रहने की दुआ मांगी. रमजान के पाक महीने के अंतिम दिन और अंतिम जुम्मे को देवघर के विभिन्न मस्जिदों में अलविदा जुम्मा की नमाज अता की गई.

    त्यौहार को लेकर जमकर हो रही है खरीददारी

    नमाज के लिए सभी मस्जिदों में विशेष इंतजाम किए गए थे. सऊदी अरब में चांद का दीदार हो गया है इसलिए देवघर में अंतिम जुमे के नमाज आज अदा करने के बाद कल ईद मनाया जाएगा. इसके लिए आज से ही खरीदारी जमकर शुरु कर दी गयी है. अंतिम जु्म्मे को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा भी विशेष इंतजाम किये गए थे.

    बड़ी संख्या में रोजेदारों ने अलविदा जुम्मा की नमाज अता की

    नमाज अता करने वाले नमाजी की माने तो दुनिया मे अमन, शांति और एकता बनी रहे इसके दुआ की गयी. अलविदा जुम्मे पर देवघर के बड़ी मस्जिद में बड़ी संख्या में रोजेदारों ने अलविदा जुम्मा की नमाज अता की. कल सुबह ईदगाहों में ईद की नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे को गले मिल शुभकामना और बधाई देने का इंतज़ार है.

    रिपोर्ट – रितुराज सिन्हा

    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news