रांची के इस होटल में जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस रेड में आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए जोड़े

    रांची के इस होटल में जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस रेड में आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए जोड़े
    रांची में फिर एक बार सेक्स रैकेट का खुलासा पुलिस ने किया है. गुप्त सूचना के आधार पर रांची पुलिस ने कई होटल में छापेमारी की. जिसमें चुटिया थाना क्षेत्र के होटल सीनेट में कई लड़कियां पकड़ी गई. साथ ही पुलिस ने दलाल को भी हिरासत में लिया है. होटल से तीन दलाल और पाँच लड़कियों को हिरासत में लेकर पुलिस थाना ले गई. चुटिया थाना में सभी से पूछताछ की जा रही है.

    रांची(RANCHI):राजधानी रांची में फिर एक बार सेक्स रैकेट का खुलासा पुलिस ने किया है. गुप्त सूचना के आधार पर रांची पुलिस ने कई होटल में छापेमारी की. जिसमें चुटिया थाना क्षेत्र के होटल सीनेट में कई लड़कियां पकड़ी गई. साथ ही पुलिस ने दलाल को भी हिरासत में लिया है. होटल से तीन दलाल और पाँच लड़कियों को हिरासत में लेकर पुलिस थाना ले गई. चुटिया थाना में सभी से पूछताछ की जा रही है.

    बता दे कि यह कार्रवाई SSP की स्पेशल QRT ने किया है. वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम ने   कई होटल में छापेमारी की. जिसमें आधा दर्जन से अधिक लड़कियों को पकड़ा गया है साथ ही दलाल भी हिरासत में लिए गए.पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है.

    चुटिया थाना में सिटी एसपी पारास राणा,सिटी डीएसपी समेत पुलिस अधिकारी पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटे है. बताया जा रहा है कि जब रेड किया गया उस समय कई लड़कियां कमरे के  दरवाजा नहीं खोल रही थी. जिसके बाद जब पुलिस ने परिचय दिया और सख्ती से उन्हे दरवाजा खोलने की हिदायत दी. जिसके बाद अंदर से दरवाजा खुला. इस दौरान कई आपत्तिजनक समान भी कमरे से जब्त किए गए है.

    सभी समान को जब्त कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. इस धंधे में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है. कितने लोग है और कैसे पूरा सिंडीकेट काम कर रहा है. इस कड़ी को जोड़ने की कोशिश पुलिस कर रही है. हलाकि अभी सभी बिन्दु पर जांच की जा रही है. पुलिस ने अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. संभवत इस मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक प्रेस वार्ता कर पूरी जानकारी साझा कर सकते है.                      


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news