देवघर नवनिर्वाचित मेयर रवि राउत ने निकाला आभार यात्रा, बड़ी संख्या में समर्थक हुए शामिल

    देवघर नवनिर्वाचित मेयर रवि राउत ने निकाला आभार यात्रा, बड़ी संख्या में समर्थक हुए शामिल

    देवघर(DEOGHAR):हाल ही संपन्न झारखंड निकाय चुनाव में देवघर नगर निगम से नवनिर्वाचित मेयर रवि राउत ने आभार यात्रा निकाला.36 वर्षीय रवि राउत झामुमों समर्थित उम्मीदवार के रूप में मेयर का चुनाव लड़े और जीते.इन्होंने भाजपा समर्थित उम्मीदवार रीता चौरसिया को 5148 मतों से हराकर मेयर के पद पर काबिज हुई.रवि राउत कक 24719 जबकी रीता चौरसिया को 19571 मत मिले थे.शहरी जनता से मिले समर्थन को रवि राउत ने आभार यात्रा निकाल कर सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया.

     बड़ी संख्या में समर्थक हुए शामिल

    इस यात्रा में झामुमों के नेता और बड़ी संख्या में रवि राउत के समर्थक शामिल हुए.विभिन्न मार्गों से गुजरते आभार यात्रा में शामिल लीग ढोल नगाड़ा, डीजे की धुन पर झूमते नज़र आये।झामुमो जिलाध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि जिस उम्मीद से शहर की जनता पार्टी समर्थित उम्मीदवार पर भरोसा जताई है उस भरोसे पर पूरी तरह ईमानदारी से निभाया जाएगा.

    रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news