जमशेदपुर में चल रहा है जिस्मफरोशी का धंधा, छापेमारी में आपत्तिजनक सामान बरामद, पुलिस ने कई लोगों को लिया हिरासत में

    जमशेदपुर में चल रहा है जिस्मफरोशी का धंधा, छापेमारी में आपत्तिजनक सामान बरामद, पुलिस ने कई लोगों को लिया हिरासत में

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत आमबगान स्थित होटल सुविधा में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने गुरुवार की देर शाम छापेमारी की. इस दौरान पुलिस को देख होटल में अफरा–तफरी मच गई. मौके से पुलिस ने होटल से 18 लड़कियां और 16 लड़के को हिरासत में लिया है. वहीं होटल के कमरों से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए है.

    कई दिनों से चल रहा था देह व्यापार का धंधा

    सूत्रों के अनुसार होटल में कई दिनों से देह व्यापार का धंधा चल रहा था. इसकी शिकायत पुलिस से की गई. पुलिस ने सभी लड़का लड़कियों को साकची थाना भेज दिया है. इधर मजिस्ट्रेट सुमित कुमार का कहना है की होटल मालिक को भी हिरासत में लिया गया है. होटल मालिक से भी पूछताछ की जा रही है. इधर सवाल यह भी बनता है कि ऐसे पॉस इलाके में इस तरीके का धंधा कहीं ना कहीं फल फूल रहा था और सबसे बड़ी बात है कि जिस क्षेत्र में यह छापामारी की गई वह कोचिंग क्लासेस है. तो ऐसे में पुलिस प्रशासन पर भी सवाल खड़ा होता है.

    रिपोर्ट. रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news