रांची : झारखंड के सबसे बड़े इंजीनियरिंग कॉलेज बीआईटी मेसरा से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां एक इंजीनियरिंग के छात्र ने आत्महत्या कर ली है. फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच कर रही है. मृतक सौरव सुमन जमशेदपुर के टेल्को का रहने वाला बताया जा रहा है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छात्र के रूम से एक सुसाइड नोट भी मिला है. इसके साथ ही पुलिस को घटनास्थल से और भी कुछ चीजे मिली हैं. फिलहाल इस घटना से पूरे कॉलेज परिसर में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+


