रांची: नशे के जाल में स्टूडेंट्स को बना रहा था शिकार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सप्लायर गिरफ्तार

    RANCHI: में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए युवक की पहचान अनिल रजक के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर स्कूल और कॉलेज के छात्रों को निशाना बनाकर उन्हें नशे की लत में धकेल रहा था.

    रांची: नशे के जाल में स्टूडेंट्स को बना रहा था शिकार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सप्लायर गिरफ्तार

    रांची( RANCHI): रांची में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए युवक की पहचान अनिल रजक के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर स्कूल और कॉलेज के छात्रों को निशाना बनाकर उन्हें नशे की लत में धकेल रहा था. पुलिस को सूचना मिली थी जिसके बाद ये कार्रवाई की गई.

    पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की लालपुर थाना क्षेत्र में नशीली दवाओं का अवैध कारोबार चल रहा है. इसी सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने छापेमारी की और आरोपी को पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से 18 बोतल अवैध कफ सिरप और 75 नशीली टैबलेट बरामद की गईं, जिन्हें वह युवाओं के बीच बेचने की तैयारी में था.

    जांच में सामने आया है कि अनिल रजक किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है, जो शहर में नशीले पदार्थों की सप्लाई करता है. पुलिस अब इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों तक पहुंने की कोशिश में जूटी है. इस कार्रवाई को लेकर पुलिस का कहना है कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा. खासतौर पर स्कूल और कॉलेज के आसपास निगरानी रखी जाएगी, ताकि ऐसे लोगों पर कड़ी नजर रखी जा सके.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news