BREAKING:बाघमारा में बीसीसीएल के दो बड़े अधिकारीयों  पर हमला ,अपहरण की कोशिश !

    BREAKING:बाघमारा में बीसीसीएल के दो बड़े अधिकारीयों  पर हमला ,अपहरण की कोशिश !

    धनबाद(DHANBAD):धनबाद के बाघमारा से एक बड़ी खबर सामने आई है.  जानकारी के अनुसार बीसीसीएल के ब्लॉक दो इलाके में कोयला चोरों ने कोयला अधिकारियों के साथ धक्का -मुक्की  की है. सूचना है कि इस दौरान अधिकारियों को  किडनैप करने की भी कोशिश की गई है.  हलाकी इस पूरे मामले में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं है.  

     सूत्रों के अनुसार अवैध खनन रोकने क लिए लगे  सीसीटीवी कैमरा तोड़े जाने की जांच करने पहुंचे महाप्रबंधक सिक्योरिटी और एरिया महाप्रबंधक पर हमला किया गया है.  इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी  मच गई. दहशत का माहौल बन गया.  हालांकि   सुरक्षा कर्मी  तुरंत तत्पर हो गए और उन्होंने दोनों अधिकारियों को अपने सुरक्षा घेरे में ले लिया. 

     उसके बाद हमला करने वाले भाग निकले.   मामले की शिकायत पुलिस में की गई है.  पुलिस भी सक्रिय हो गई है. छापेमारी शुरू कर दिया गया है.  दरअसल, कोयला चोरों का मन इतना अधिक बढ़ गया है कि वह अब अपने काम में किसी प्रकार की बाधा  पसंद नहीं करते है.  अधिकारियों पर पत्थरबाजी कर देते हैं.  उनके साथ धक्का मुक्की कर देते हैं.  इधर, कोयला चोरी के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई तेज हुई है.  यह कोयला चोरों को नागवार  गुजर रहा है.



    Related News