धनबाद(DHANBAD):धनबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक केस के सिलसिले में कोर्ट पहुंचे डुमरी विधायक जयराम महतो ने मीडिया से बातचीत के दौरान गंभीर आरोप लगाए है उन्होंने कथित तौर पर गैंगस्टर प्रिंस खान और सांसद ढुल्लू महतो के बीच संबंधों को लेकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है.
डुमरी विधायक ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग
विधायक जयराम महतो ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को "सफेदपोश" छवि बनाए रखनी चाहिए, ना कि अपराधियों के सहयोगी के रूप में सामने आना चाहिए उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगर गैंगस्टर और जनप्रतिनिधियों के बीच संबंधों की बातें सही साबित होती है, तो इसकी निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.उन्होंने यह भी कहा कि जनता अपने प्रतिनिधियों को इसलिए चुनकर भेजती है, ताकि वे उनके हक और अधिकार की आवाज बनें, ना कि अपराध जगत से जुड़कर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को बढ़ावा दें.
विधायक ने मंत्री इरफान अंसारी पर भी निशाना साधा
इसके अलावा, विधायक ने मंत्री इरफान अंसारी पर भी निशाना साधा उन्होंने कहा कि इरफान अंसारी अक्सर सुर्खियों में बने रहने की कोशिश करते है और उनके व्यवहार में अब भी बचपना झलकता है.धार्मिक आयोजनों पर बोलते हुए जयराम महतो ने कहा कि सभी धर्मों का सम्मान होना चाहिए उन्होंने कहा कि यदि मोहर्रम में डीजे बज सकता है, तो सरहुल और रामनवमी जैसे पर्वों में भी इसकी अनुमति मिलनी चाहिए.
रिपोर्ट-नीरज कुमार
Thenewspost - Jharkhand
4+


