धनबाद का राजनीतिक पारा हाई, अपने ही पार्टी के लोगों में छिड़ी जुबानी जंग, सांसद ढुल्लू महतो ने लगाया ये आरोप

    Political temperatures in Dhanbad are high, with members of his own party engaging in a verbal war, with MP Dhulu Mahto making these allegations। धनबाद का राजनीति पारा हाई, अपने ही पार्टी के लोगो में छिड़ी जुबानी जंग, सांसद ढुलू महतो ने लगाया ये आरोप

    धनबाद(DHANBAD):धनबाद नगर निकाय चुनाव का तापमान बढ़ गया.चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी अपने जीत को लेकर लगातार दौरा लोगो के पास पहुँच समर्थन माँग रहे है.धनबाद मेयर प्रत्याशी के रूप में भाजपा ने अपना समर्थित उमीदवार संजीव अग्रवाल को बनाया है तो वही संजीव सिंह झरिया के पूर्व भाजपा विधायक पार्टी से बगावत कर मेयर चुनाव लड़ रहे है.भाजपा अपने समर्थित प्रत्याशी के जीत के लिये अपनी पूरी तागत झोक दी है.धनबाद भाजपा विधायक ढुलू महतो विधायक राज सिन्हा के साथ पार्टी के अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता भी क्षेत्र में दौरा कर रहे.वही भाजपा सांसद ने एक बड़ा आरोप बिना नाम लिया भाजपा के पूर्व विधायक मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह पर लगा दिया.सांसद के बयान पर संजीव सिंह ने भी पलटवार किया है.

    विधायक संजीव सिंह और धनबाद सांसद ढुल्लू महतो के बीच आरोप–प्रत्यारोप की जंग

    मेयर प्रत्याशी पूर्व विधायक संजीव सिंह और धनबाद सांसद ढुल्लू महतो के बीच आरोप–प्रत्यारोप की जंग ने चुनावी माहौल की राजनीतिक तापमान एकाएक बढ़ा दिया है.दोनों नेताओं के बयान अब सीधे-सीधे एक-दूसरे पर निशाना साध रहे है. मंच से लेकर मीडिया तक, शब्दों के तीर छोड़े जा रहे हैं। एक तरफ विकास, जनहित और क्षेत्रीय उपेक्षा के मुद्दे उठाए जा रहे है, तो दूसरी ओर राजनीतिक मंशा और पुराने फैसलों को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे है.

    दिग्गजों के साथ साथ समर्थकों के बीच भी बहस तेज

    दोनों दिग्गजों के साथ साथ समर्थकों के बीच भी बहस तेज है. सोशल मीडिया पर पोस्ट, प्रेस कॉन्फ्रेंस में पलटवार और जनसभाओं में तीखे भाषण हर मंच पर यह सियासी जंग चर्चा का केंद्र बन चुकी है.क्या यह टकराव सिर्फ चुनावी रणनीति है?या आने वाले समय में कोयलांचल की राजनीति की दिशा तय करेगा?ढुलू महतो ने कहा कि ऐसे लोग चुनाव लड़ रहे है जो अगर गलती से जीत गया तो धनबाद को अशांत होने से कोई रोक नही सकता है.कार्यकर्ताओं को डराने धमकी देने का काम किया जा रहा है.जिससे राजनीतिक पारा चढ़ गया है.

     सांसद ढुलू महतो ने लगाया ये आरोप

    वही ढुलू महतो के बयान पर संजीव सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि जनता का आशीर्वाद मिल रहा है.साढ़े 8 साल बाद फिर से सक्रिय राजनीति में आने पर लोगो का प्यार समर्थन मिलने से किसी का ब्लडप्रेशर बढ़ गया है.वैसे लोग डॉक्टर से सलाह लेकर दवा ले.वे डॉक्टर को अपना बीमारी बताये तभी इलाज हो पायेगा.जनता के बीच आने से वैसे लोगो की चिंता बढ़ गई है कि भविष्य में कही कोई तब्दीली न हो जाय.

    रिपोर्ट:नीरज कुमार



    Related News