धनबाद एयरपोर्ट पर सियासी गर्मी तेज, ढुलू महतो के धरने पर उठे सवाल

    धनबाद एयरपोर्ट पर सियासी गर्मी तेज, ढुलू महतो के धरने पर उठे सवाल

    धनबाद (DHANBAD): धनबाद में एयरपोर्ट निर्माण की मांग को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है.धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो द्वारा आयोजित विशाल जनसभा और पदयात्रा को लेकर अब विरोध के स्वर भी सामने आने लगे है. मिशन एयरपोर्ट के सदस्य अनिल जैन ने रणधीर वर्मा चौक पर धरना देते हुए सांसद की इस पहल को “नौटंकी” करार दिया है उन्होंने कहा कि सांसद पहले ही एयरपोर्ट निर्माण को लेकर केंद्रीय मंत्री और संबंधित विभागों को ज्ञापन दे चुके है.

     ढुलू महतो के धरने पर उठे सवाल

    ऐसे में अब उन्हें सरकार के जवाब का इंतजार करना चाहिए, न कि जनसभा कर राजनीतिक माहौल बनाना चाहिए.अनिल जैन ने यह भी आरोप लगाया कि सांसद कुछ चुनिंदा लोगों को साथ लेकर जनसभा कर रहे हैं, जिससे यह जनआंदोलन कम और राजनीतिक कार्यक्रम ज्यादा लग रहा है उन्होंने सवाल उठाया कि जनसभा के बैनर में धनबाद के विधायक राज सिन्हा और झरिया की विधायक रागिनी सिंह की तस्वीरें गायब है, जो कई तरह के संकेत देती है. 

    राजनीतिक बयानबाजी के बजाय ठोस कार्रवाई होनी चाहिए

    धरने के दौरान अनिल जैन ने कहा कि सांसद आज बड़े-बड़े भाषण देंगे, लेकिन बाद में इस मुद्दे को भूल जाएंगे उन्होंने मांग की कि एयरपोर्ट निर्माण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी के बजाय ठोस कार्रवाई होनी चाहिए.

    रिपोर्ट : नीरज कुमार 



    Related News