पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पांच भाकपा माओवादी को किया गिरफ्तार, जानें कैसे सफल हुआ ऑपरेशन  

    लोहरदगा(LOHARDAGA):शुक्रवार को लोहरदगा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी. जहां एसपी आर रामकुमार के निर्देश पर पांच भाकपा माओवादी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनकी गिरफ्तारी सेरेंगदाग थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से हुई. माओवादियों के निशानदेही पर पुलिस ने 2 कारबाईन,दो देशी कट्टा,एक रिवाल्वर, चार एमएम का जिंदा कारतूस,तीन 8 एमएम का जिंदा कारतूस,दो फायर गोली,एक खोखा,7.62 का 73 जिंदा कारतूस, पिठू बैग, माओवादी पर्चा,चार मोबाइल सहित कई नक्सली समान बरामद किया है.

    पांच भाकपा माओवादी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

     एसपी ने बताया कि नक्सली माओवादी सुनील खेरवार उर्फ राजकुमार खेरवार, मुन्ना लोहरा,जीवन लोहरा, सुखलाल नगेसिया,समत नगेसिया को विशेष अभियान चलाकर गिरफ्तार किया गया है. इन पांचों नक्सलियों ने पेशरार और बगडू थाना क्षेत्र विभिन्न घटनाओं को अंजाम दिया था. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विशेष अभियान चलाकर इन्हें गिरफ्तार किया.

    रिपोर्ट- गौतम लेनिन


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news