हैदरनगर में बच्चा चोरी की अफवाह पर पुलिस अलर्ट,संदिग्ध दिखे तो तुरंत पुलिस को दें सूचना

    हैदरनगर में बच्चा चोरी की अफवाह पर पुलिस अलर्ट,संदिग्ध दिखे तो तुरंत पुलिस को दें सूचना
    हैदरनगर क्षेत्र में इन दिनों बच्चा चोरी की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया है. सोशल मीडिया और मौखिक चर्चाओं के जरिए फैल रही इन अपुष्ट खबरों से ग्रामीण इलाकों में भय और असमंजस का माहौल बन गया है. इस बीच हैदरनगर थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने लोगों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की है.उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में बच्चा चोरी की घटनाओं को लेकर अफवाहें फैलाई जा रही हैं, जबकि इन मामलों का कोई ठोस प्रमाण सामने नहीं आया है.

    पलामू(PALAMU): हैदरनगर क्षेत्र में इन दिनों बच्चा चोरी की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया है. सोशल मीडिया और मौखिक चर्चाओं के जरिए फैल रही इन अपुष्ट खबरों से ग्रामीण इलाकों में भय और असमंजस का माहौल बन गया है. इस बीच हैदरनगर थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने लोगों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की है.उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में बच्चा चोरी की घटनाओं को लेकर अफवाहें फैलाई जा रही हैं, जबकि इन मामलों का कोई ठोस प्रमाण सामने नहीं आया है. अफवाहों के कारण अनजान व्यक्तियों पर शक किया जा रहा है, जिससे कभी भी अप्रिय घटना की आशंका बन सकती है.

     रमजान के दौरान बढ़ी गलतफहमी की आशंका

    इस समय मुस्लिम समुदाय का पवित्र माह रमजान चल रहा है. जकात और फितरा के लिए कई मौलवी गांव-गांव जाकर लोगों के दरवाजे खटखटा रहे हैं. ऐसे में अनजान समझकर कुछ लोग शंका जाहिर कर रहे हैं. पहचान और प्रमाण पत्र की जांच के दौरान भीड़ इकट्ठा होने लगती है, जिससे तनाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है.थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि यदि कोई अज्ञात व्यक्ति संदिग्ध परिस्थिति में दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच करेगी और यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

    अफवाहों पर ध्यान न दें, जागरूक रहें

    अफजल अंसारी ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों से विशेष अपील की है कि वे लोगों को जागरूक करें और किसी भी अफवाह के आधार पर कानून अपने हाथ में न लें. उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा बैनर, पोस्टर और गांवों में जनसंपर्क अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है.

     रोजी-रोटी पर पड़ा असर

    अफवाहों का असर गांव-गांव फेरी लगाकर सामान बेचने वाले छोटे व्यापारियों पर भी पड़ा है. अनजान गांवों में जाने से वे डर रहे हैं, जिससे उनकी रोजी-रोटी पर संकट गहरा गया है.पुलिस प्रशासन ने दोहराया है कि अफवाहों से बचें, शांति बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाना को दें, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था कायम रहे और किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय न हो.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news