जमशेदपुर में गरजे पीएम मोदी, कहा-झारखंड के तीन दुश्मन, जो बर्बाद करने पर तुले

    जमशेदपुर में गरजे पीएम मोदी, कहा-झारखंड के तीन दुश्मन, जो बर्बाद करने पर तुले

    रांची (RANCHI) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिवर्तन संकल्प सभा को संबोधित करते हुए इंडी गठबंधन पर जोरदार हमला बोला है. पीएम मोदी ने बताया कि झारखंड के तीन सबसे बड़े दुश्मन है, उसमें कांग्रेस, RJD और झारखंड मुक्ति मोर्चा है.

    आदिवासियों का वोट लेकर अपनी राजनीति को चमकाने वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता अब झारखंड को लूटने वालों के साथ खड़े हैं. उनके साथ-साथ खुद भी झारखंड को लूटने में लगे हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस तरह से झारखंड में आदिवासियों की बदहाली है और झारखंड का मुख्यमंत्री चैन से लूटने में व्यस्त है

    नरेंद्र मोदी ने कहा कि राजद झारखंड अलग राज्य का भी विरोध कर रही थी, लेकिन भाजपा की सरकार में झारखंडियों को उनके हक और अधिकार के लिए एक अलग राज्य देने का काम किया. जिससे यहां के आदिवासी मूलवासी का उत्थान हो सके.

    भाजपा आदिवासियों के लिए कई योजनाएं लेकर आई है. जिस भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का झारखंड बन सके. जब भी वह झारखंड आते हैं उन्हें लगता है कि वह अपने घर आए हैं. लेकिन यहां क्या आदिवासियों की दुख और पीड़ा देखकर दुख होता है. अब राज्य में भाजपा की सरकार बना दीजिए झारखंड को विकास के पद पर लेकर दौड़ पड़ेंगे.

    रिपोर्ट-समीर हुसैन

     

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news