झारखंड में बढ़ती गर्मी से लोग हलकान! साहिबगंज में स्कूलों का बदला टाइम टेबल  

    झारखंड में बढ़ती गर्मी से लोग हलकान! साहिबगंज में स्कूलों का बदला टाइम टेबल  

    साहिबगंज(SAHIBGANJ): झारखंड में लगातार गर्मी का कहर जारी है. वहीं साहिबगंज जिले में गर्मी लगातार अपना कहर बरपा रही है. बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए स्कूल के समय में बदलाव किया गया है. इसे लेकर झारखंड के स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है. जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य में संचालित सभी सरकारी, निजी और गैर सरकारी सहायता प्राप्त गैर सहायता प्राप्त स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है. केजी क्लास से लेकर आठवीं क्लास तक की सभी कक्षाएं सुबह 7:00 से 11:30 तक संचालित की जायेंगी. वहीं कक्षा नौवीं से ऊपर की कक्षाएं सुबह 7:00 से 12:00 तक संचालित की जाएगी. इसके साथ ही खेल कूद और अन्य गतिविधियां धूप में संचालित नहीं की जाएगी, लेकिन मध्यान भोजन का संचालन जारी रहेगा. ऐसे में बच्चों की पढ़ाई में जो भी परेशानी होगी उसकी भरपाई के लिए अलग से निर्णय लेते हुए सूचना जारी की जाएगी. ये आदेश 22 अप्रैल से लेकर अगले आदेश तक जारी रहेगा.  

    हीट वेव से लोग पड़ रहे बीमार 

    आपको बताये कि लोग-हीट वेव की वजह से लोग बीमार पड़ रहे हैं. कड़ी धूप से लोग लू की चपेट में लोग आ रहे हैं. डॉक्टर्स का कहना है कि ऐसे समय में लोगों को परहेज करना चाहिए. खास तौर पर बच्चे और बूढ़ों को अनावश्यक धूप में निकलने से परहेज करना चाहिए. शरीर में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए इसके लिए शीतल पेय पदार्थ का इस्तेमाल किया जा सकता है. मौसम विभाग ने भी एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि यदि बहुत जरूरत ना हो तो सुबह  11 से दोपहर बाद 3 बजे तक लोगों को धूप में नहीं निकलना चाहिए. यदि धूप में निकलने की मजबूरी हो तो छाता या सर पर टोपी या कपड़ा जरूर रखना चाहिए. 

    कई जिलों का पारा 41 डिग्री के पार पहुंच गया है

     कई जिलों का तापमान तो अभी से 41 डिग्री के पार पहुंच गया है. लोगों को मौसम विभाग की ओर से दोपहर के 12 से दो-तीन के बीच घर से बाहर निकलने से सख्त मना किया गया है और हीट वेव से सावधान रहने की चेतावनी दी गई है.मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद की माने तो झार खंड में फिलहाल हीट वेव से लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. इसी को देखते हुए स्कूली  शिक्षा विभाग ने बच्चों के स्कूल टाइम टेबल में बदलाव करने का फैसला लिया है.  

    रिपोर्ट-गोविंद ठाकुर 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news