जमशेदपुर में चोरों के आतंक से लोग परेशान, लोगों ने इलाके में पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की   

    जमशेदपुर में चोरों के आतंक से लोग परेशान, लोगों ने इलाके में पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर में चोरों का आतंक देखने को मिल रहा है. जहां शहर के किसी ना किसी थाना क्षेत्र में चोर लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे है. ताजा मामला मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत राजेंद्र नगर का है. जहां एक घर में रखे सोने के जेवरात, नगद, टीवी समेत कई कीमती सामान पर हाथ साफ कर लिया.   

    चोरों के आतंक से लोग परेशान 

     परिवार के लोग शादी समारोह में घर से बाहर गए हुए थे. तभी चोरों ने ताला तोड़कर घर को अपना निशाना बनाया, और लाखों रुपए की चोरी कर फरार हो गए, हालांकि परिवार के लोगों को सूचना मिली तो घर पहुंचे. जिसके बाद चोरी की घटना देख परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है.   

    लोगों ने इलाके में पुलिस गस्ती बढ़ाने की मांग की है

      पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है.  वहीं लोगों की माने तो चोर आसानी से चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते है. लोगों ने इलाके में पुलिस गस्ती बढ़ाने की मांग की है. ताकि चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाया जा सके. 

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा 



    Related News