कुर्मी समाज के लोगों ने 24 घंटों के लिए किया रेलवे ट्रैक जाम, कई ट्रेंने हुई रद्द, जानिए वजह

    कुर्मी समाज के लोगों ने 24 घंटों के लिए किया रेलवे ट्रैक जाम, कई ट्रेंने हुई रद्द, जानिए वजह

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): अब तक के इतिहास में पहली बार हुआ है जब पूरे 24 घंटों तक रेलवे ट्रैक जाम रहा. वैसे यह जाम झारखंड और पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती और उड़ीसा के सीमावर्ती इलाका में लगा रहा. बता दें कि कुर्मी समाज के लोग कुर्मी को एसटी सूची में शामिल करने की मांग को लेकर पिछले 24 घंटे से रेलवे ट्रैक पर जमे हुए हैं. हालांकि कई बार रेल के अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया. लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हैं.

    कई ट्रेंने हुई रद्द

    रेलवे ट्रैक जाम होने के कारण टाटानगर से खुलने वाली स्टील एक्सप्रेस, इस्पात एक्सप्रेस, हावड़ा-मुंबई गीतांजलि एक्सप्रेस, पुरी पुरुषोत्तम-नई दिल्ली एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस, हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस सहित 1 दर्जन से ज्यादा ट्रेन रद्द कर दी गई है. वहीं 1 दर्जन से ज्यादा ट्रेन का रूट में परिवर्तन कर दिया गया है. ऐसे में यात्रियों के बीच त्राहिमाम मच गया है. काम के लिए रोज़ाना ट्रेन का सफर करने वालों को काफी परेशानी को सामना करना पड़ रहा है. उधर कुर्मी समाज के लोग रेलवे ट्रैक से हटने का नाम नहीं ले रहे हैं. हालांकि रेल प्रशासन कभी भी बल प्रयोग कर लोगों को रेलवे ट्रैक से हटा सकता है. फिलहाल सबसे ज्यादा असर पश्चिम बंगाल के खड़कपुर रेल डिवीजन और चक्रधरपुर रेल डिविजन पर पड़ा है. जबकि स्थानीय प्रशासन को चाहिए रेलवे ट्रैक पर बैठे लोगों को समझा-बुझाकर आश्वासन देकर हटाए लेकिन पश्चिम बंगाल सरकार इस मामले में पल्ला झाड़ रही है.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news