जमशेदपुर के लोग हो जाएं सावधान ! वरना आपका भी खाता हो जाएगा खाली, पढ़ें कैसे सिम बंद होने के नाम पर हो रही है ठगी 

    जमशेदपुर के लोग हो जाएं सावधान ! वरना आपका भी खाता हो जाएगा खाली, पढ़ें कैसे सिम बंद होने के नाम पर हो रही है ठगी 

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): साइबर क्राइम भारत के लिए एक बड़ी चुनौती बन चूका है जहां सरकार की ओर से उनसे बचने के लिए एक से एक नई तरकीब निकाली जा रही है तो एक दूसरी तरफ साइबर अपराधी एक से एक नई तरकीब लोगों को ठगने के लिए निकालते है, जमशेदपुर के लोग इन दिनों सिम बंद होने के नाम पर आने वाले कॉल के बाद ठगी के शिकार हो रहे है.साइबर अपराधियों ने अपना ठगी का नया तरीका अपना कर लोगों के खाते से रुपएउ ड़ा रहे है.

    अपराधी सिम कार्ड कंपनी का अधिकारी बनकर कर रहें है ठगी

    इन दोनों साइबर अपराधी सिम कार्ड कंपनी का अधिकारी बनकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे है. लोगों को कॉल कर मोबाइल धारक को अलग-अलग प्रकार के कागजात जमा करने की बात कर रहे है, अगर वह ऐसा नहीं करते तो उनका नंबर बंद कर देने की बात कही जा रही है, उसके बाद अधिकारी जानकारी और सिम कार्ड बंद होने के कारण जानने के लिए एमएमएस में भेजे गए लिंग को ओपन करने की बात कर रहे है, लिंक ओपन के बाद उसमे कई जानकारी भरने को कहा जा रहा है.साइबर अपराधी कई जानकारी लेकर बैंक खाते से रजिस्टर नंबर को हैक कर ले रहे है, और खाते से रुपए की निकासी की जा रही है.जमशेदपुर में दर्जनों लोगों को सिम बंद करने के नाम पर साइबर अपराधी कॉल करके ठगी का शिकार बना रहे है.

    महिलाओं को और युवाओं को फोन आ रहा है

    ज्यादातर घर की महिलाओं को और युवाओं को इस तरह का फोन आ रहा है, और मोबाइल नंबर बंद कर दूसरे को देने की बात कही जा रही है.लोग जब इसकी जानकारी ले रहे है तो साइबर अपराधियों द्वारा मोबाइल कंपनी के अधिकारी बनकर उनको एक लिंक भेजा जा रहा है, और इसमें एक फार्म रह रहा है जिसमे अपना पूरा डिटेल भरना पड़ रहा है, और उसके बाद खाते से रुपए निकाल लिए जा रहे है.

    पुलिस चला रही है जागरूकता अभियान

    वहीं साइबर अपराधियों से निपटने के लिए जिला पुलिस लगातार कार्रवाई कर रहा है. उनका कहना है कि लोगों को जागरूक रहने की जरूरत है कुछ दिनों में कई ऐसे मामले आए हैं जिसमे सिम बंद होने के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बनाया गया है. एसपी ने लोगों से अपील की है कि किसी भी किसी तरह का कोई लिंक को ओपन ना करें.जिससे आपका पूरा डिटेल उन तक पहुंच जाता है वह आसानी से आपके खाते से रुपए ट्रांसफर कर लेते है.

    पुलिस ने लोगों को किया सावधान

    शहर में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, और ऐसी कोई कॉल आए या लिंक आए तो आप पहले वेरिफिकेशन करें उसके बाद उसे पर कोई कार्रवाई करें, अगर किसी से गलती हो गई है तो तत्काल वह स्थानीय थाना, साइबर थाना या 193 पर कॉल करके अपने अकाउंट को ब्लॉक करवा सकते हैं, जिससे तत्काल जिला साइबर पुलिस आपके खाते से निकले हुए रुपए को वापस कर सकती है, साइबर अपराधियों से निपटने के लिए लोगों को जागरूक रहने की जरूरत है.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news