धनबाद: सड़क पर उतरे विधायक, बदहाली देख निगम सीओ को लगाया फोन, जानिये क्या बोले

    धनबाद: सड़क पर उतरे विधायक, बदहाली देख निगम सीओ को लगाया फोन, जानिये क्या बोले

    धनबाद (DHANBAD): धनबाद के विधायक राज सिन्हा गुरुवार को न्यू बैंक कॉलोनी के लोगों के बुलावे पर कॉलोनी पहुंचे. ख़राब सड़क और नाली की हालत देख कर माथा  पीट लिया. सड़क पर पानी भरा था. चलने की कोई जगह नहीं थी. लोग अपनी पीड़ा बता रहे थे. इस दौरान काफी भीड़ भी जुट गई थी. सड़क की खराब स्थिति को देखकर विधायक ने नगर आयुक्त से फ़ोन पर बात की और धनबाद नगर निगम के कनीय अभियंता महेश भगत को मौके पर बुलाकर समस्या से अवगत कराया. 

    विधायक से शिकायत करने वालो में थे शामिल 

    मौके पर विधायक राज सिन्हा ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की समस्या का जल्द समाधान हो कर रहेगा. मौके पर गोपी कृष्णा चौबे, धनंजय कुमार, सत्येंद्र पाण्डेय, संतोष वर्मा, सुरेंद्र कुमार, मिलन कुमार, अरविन्द कुमार सिंह, वासुदेव चौरसिया, दीपक कुमार, रुपेश गुप्ता, सुरेंदर प्रसाद, राज किशोर पासवान, पप्पू गुप्ता सहित दर्जनों स्थानीय लोग उपस्थित रहे.



    Related News