रोहित महतो हत्या मामला: पुलिसिया कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है लोग, उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई

    रोहित महतो हत्या मामला: पुलिसिया कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है लोग,  उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई

    रामगढ़ (RAMGARH): प्रेम में बाधा पड़ता देख एक बहन ने ही भाई की हत्या कर दी थी, उस भाई का नाम था रोहित महतो. इसको लेकर काफी मीडिया ट्रोल हुआ, लेकिन परिजन पुलिसिया कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं. उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई है.

    पतरातू थाना के कटिया काली मंदिर के प्रांगण में बुधवार को सैकड़ों जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने रोहित महतो हत्याकांड पर आगे की रणनीति बनाने के लिए बैठक की. जोर दिया कि क्षेत्र में हो रही हत्याओं पर रोक लगनी चाहिए. रोहित महत्तो की जिस तरह से हत्या हुई है. इससे क्षेत्र के लोग काफी मर्माहत और अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर काफी चिंतित है.

    बैठक में यह बात खुलकर सामने आई कि पतरातू पुलिस की अब तक की गई कार्रवाई से मृतक के परिजन संतुष्ट नहीं हैa. सभी उपस्थित लोगों ने एक सप्ताह के अंदर एक प्रतिनिधिमंडल बनाकर रामगढ़ के आरक्षी अधीक्षक से मिलेंगे और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करेंगे. इस बैठक में मृतक के पिता नरेश महतो और मृतक की माता चिंता देवी ने समाज से आग्रह किया कि इस बड़ी लड़ाई में सभी सामाजिक लोग हमें सहयोग करें.

    रिपोर्ट: जयंत कुमार, रामगढ़


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news