धनबाद की डिमांड: स्पेशल ट्रेनों को विस्तार दीजिए हुजूर! यहां से कमाते हैं तो सुविधा पर भी कीजिए खर्च 

    धनबाद की डिमांड: स्पेशल ट्रेनों को विस्तार दीजिए हुजूर! यहां से कमाते हैं तो सुविधा पर भी कीजिए खर्च 

    धनबाद(DHANBAD): त्योहारी सीजन भले ही खत्म हो गया है, लेकिन अभी शादी विवाह का लग्न चल रहा है हजूर.  यह अगले महीने 15 तारीख तक चलेगा. ऐसे में स्पेशल ट्रेनों को क्यों वापस लिया जा रहा है. रेलवे ने पिछले कुछ महीनो से लगातार चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनों को विस्तार नहीं दिया है. दिसंबर के दूसरे और अंतिम सप्ताह तक सभी स्पेशल ट्रेन बंद हो जाएगी. त्योहारी मौसम के जाने के साथ ही धनबाद होकर चल रही स्पेशल ट्रेनों को वापस लिया जाने लगा है.

    धनबाद होकर जानेवाली कई ट्रेनों में फिर से कटौती 

    धनबाद को सबसे पहला झटका रक्सौल सिकंदराबाद स्पेशल के रूप में लगने वाला है. यह ट्रेन 28 नवंबर को अंतिम फेरा लगाएगी. इससे पहले रेलवे ने रांची, गुवाहाटी स्पेशल को बंद कर दिया. 10 दिसंबर को बरौनी, कोयंबटूर स्पेशल भी अंतिम फेरा लगाएगी. धनबाद भुवनेश्वर स्पेशल 31 दिसंबर तक चलेगी. बात सिर्फ इतनी ही नहीं है, कोहरे के कारण धनबाद होकर चलने वाली नियमित ट्रेनों पर भी संकट हैं. रेलवे ने रांची कामाख्या स्पेशल ट्रेन को दिसंबर से फरवरी तक रद्द करने की घोषणा कर दी है. जबकि सियालदह अजमेर एक्सप्रेस सहित कई अन्य ट्रेनों के फेरों में भी कटौती की गई है. धनबाद से ट्रेनों में यात्रा करने वाले लोग स्पेशल ट्रेनों को नियमित करने की मांग कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग अपनी परेशानियों को रेलवे के सामने रख रहे हैं, ट्रेन रेगुलर करने की मांग रहे हैं. किसी भी रूट पर धनबाद से जाने वाले यात्रियों को लंबी वेटिंग मिल रही है.

    नई दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में दिसंबर तक लंबी वेटिंग 

    धनबाद होकर नई दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में दिसंबर तक लंबी वेटिंग चल रही है. जनवरी महीने में किसी-किसी दिन सीट उपलब्ध है. बीकानेर ,दुरंतो, राजधानी, पूर्वा ,नेताजी एक्सप्रेस में सीट नहीं है. जलियांवाला बाग एक्सप्रेस में फरवरी तक सीट फुल है. इधर, पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक का कहना है कि धनबाद लोडिंग डिवीजन है, इसलिए यहां से ट्रेन नहीं दी जा रही है. अगल-बगल स्टेशनों से ट्रेन चलाई जाती है. उन्होंने यहां तक कहा कि धनबाद से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन की फिलहाल कोई जरूरत नहीं है. जो भी हो लेकिन यात्री तो परेशानी झेल रहे हैं और रेलवे के अधिकारी आंकड़ा आंकड़ा खेल रहे हैं.

     रिपोर्ट धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news