जेएसएससी परीक्षा पेपर लीक मामला, बाबूलाल ने सीबीआई जांच की मांग की


रांची(RANCHI): झारखंड में हर परीक्षा विवादों में फस जाती है. पहले छात्र विज्ञापन का इंतजार करते है,जब विज्ञापन निकल जाए तो परीक्षा तिथि का इंतजार लंबे समय तक करना पड़ता है.जब परीक्षा तिथि जारी हो और परीक्षा देने जाए तो पता चलता है कि पेपर तो पहले ही लीक हो गया है. कुछ ऐसा ही JSSC द्वारा ली जा रही CGL की परीक्षा में हुआ है. रविवार को झारखंड में कई परीक्षा केंद्र पर परीक्षा ली जा रही थी.लेकिन इस बीच पेपर लीक की ख़बर सामने आई है. इसमें अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सीबीआई जांच की मांग की है.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने जेएससीसी द्वारा रविवार को आयोजित सीजीएल परीक्षा में कथित तौर पर पेपर लीक की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है.
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कई छात्रों ने सोशल मीडिया पर आंसर शीट जारी की हैं. साथ ही व्हाट्सएप पर भी प्रश्न पत्रों के परीक्षा के पहले की सामने आने की बात सामने आ रही है. कहा कि राज्य सरकार द्वारा आयोजित यह परीक्षा भ्रष्टाचार के दायरे में आ गई है.इस मामले की जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार युवाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है. पूरी परीक्षा में भ्रष्टाचार की बू आ रही. कानूनी कार्रवाई में फंसने के डर से युवा इस परीक्षा में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज नहीं उठा पा रहे हैं.
4+