जमशेदपुर में सांड का आतंक, दो लोगों की मौत

    जमशेदपुर में सांड का आतंक, दो लोगों की मौत

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर के साकची बाजार में सांड के आतंक ने लोगों के बीच हड़कप मचा दिया. सुबह 4:30 बजे एक सांड ने जमकर उत्पात मचाया. जहां दो व्यक्ति पर सांड ने हमला बोल दिया. इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे व्यक्ति ने अस्पताल जाने के क्रम में दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद इलाके में अफरा–तफरी का माहौल पैदा हो गया. आस पास के लोग अपनी जान बचाकर भागते दिखे. लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सांड को वाहनों के बीच घेर दिया गया. कड़ी मशक्कत के बाद मेडिकल और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बेहोशी की सुई लगाकर सांड को शांत करवाया गया.

    अचानक से करने लगा हमला

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह लोग शीतला मंदिर के पास से पैदल ही गुजर रहे थे. इतने में वहां मौजूद सांड ने अचानक दो लोगों पर हमला कर दिया. लोगों ने उसे भगाने का भी प्रयास किया पर सांड लगातार हमला करता रहा. इस घटना के बाद इलाके में भय का माहौल है. 

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news