देवघर (DEOGHAR) : जिले के बाबा बैधनाथ मंदिर में व्याप्त कुव्यवस्था और प्रबंधन, प्रशासन की मनमानी और भ्रष्टाचार के विरोध में पंडा धर्मरक्षिणी सभा की ओर से मंदिर कार्यालय परिसर में एकदिवसीय धरना का आयोजन किया गया. इसका नेतृत्व धर्म रक्षिणी सभा के महामंत्री निर्मल झा और वरीय उपाध्यक्ष चंद्रशेखर खवाड़े ने किया.
निर्मल झा ने आरोप लगाया है अवैध राशि लेकर मंदिर में तैनात पुलिसकर्मी और मजिस्ट्रेट द्वारा मनमानी तरीके से भक्तों को गर्भगृह में प्रवेश करवाते हैं. साथ ही मंदिर कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है जिसके खिलाफ धरना दिया जा रहा है.
धरना में शामिल वरिष्ठ पुरोहित और सभा के पूर्व महामंत्री दूर्लभ मिश्रा ने मंदिर में बढ़ता प्रशासनिक हस्तक्षेप और कुव्यवस्था पर जमकर विरोध करते हुए राज्यपाल और मुख्यमंत्री से मांग की है कि मंदिर में पारदर्शिता के साथ साथ अधिकारियों पर मंदिर और पुरोहित के पक्ष सकारात्मक कार्य करने करे.
पूरे तीर्थ समाज ने एक स्वर में चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन अपना रवैया में सुधार नहीं करेगी तो आगे उग्र आंदोलन और जरूरत पड़ने पर न्यायालय की शरण मे भी जाने की चेतावनी दी है.
रिपोर्ट– रितुराज सिन्हा


