पलामू: फर्जी पुलिस बनकर बुजुर्ग महिला से ठगे लाखों के गहने, घटना सीसीटीवी में कैद 

    पलामू: फर्जी पुलिस बनकर बुजुर्ग महिला से ठगे लाखों के गहने, घटना सीसीटीवी में कैद 

    पलामू(PALAMU): फर्जी पुलिस बनकर एक बार फिर बुजुर्ग महिला से ठगी का मामला सामने आया है. तीन से चार की संख्या में ठगो ने एक 65वर्षीय महिला को नकली गहने देकर ठगते हुए उसके असली ज्वेलरी लेकर फरार हो गए. घटना मंगलवार शाम की है. इस संबंध में बुधवार को शहर थाना में मामला दर्ज कराया गया है. इसमें करीब ढाई लाख के गहने गायब होने की जानकारी दी गई है.

    पूरा मामला 

    कुंड मुहल्ला की रहने वाली सावित्री देवी अपने पुत्र रवि अग्रवाल के साथ बाजार में खरीददारी करने के लिए आ रही थी. इसी क्रम में कनीराम चौक के पास चार की संख्या में युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर महिला को रोका और बताया कि आगे बाजार एरिया में लूट हुई है. हम पुलिस वाले हैं. गहने पहनकर बाजार न जाएं. गायब होने का खतरा है. गहने उतारकर मांगा और कागज में लपेट कर देने की बात कही. 

    इसी बीच एक दूसरे व्यक्ति को भी उक्त कथित पुलिसकर्मियों ने रोका और जो बातें महिला को कही थी, उसे उक्त व्यक्ति को भी बताई और उसके पास से गहने ले लिए. साथ ही एक उजले रंग के कागज में गहने को लपेटकर थमा दिया. संभावना है कि उक्त युवक की भी आरोपियों के साथ सांग गांठ होगी, ताकि महिला को विश्वास हो सके. हुआ भी कुछ ऐसा ही. सावित्री देवी ने दूसरे व्यक्ति को गहने देते देखकर पहने गहने फर्जी पुलिस वाले को दिए और पूर्व की तरह उसे कागज में बंद कर वापस किया गया. बाद में जब महिला अपने घर गई तो वहां देखा कि उसके असली गहने गायब थे और नकली गहने कागज में लपेटकर उसे थमा दिया गया था. घटना से महिला स्तब्ध रह गई.

    घटना CCTV में कैद 

    पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. महिला के साथ ठगी करते युवक देखे गए हैं. पुलिस उनकी पहचान में जुटी हुई है. शहर थाना प्रभारी अभय कुमार सिन्हा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पूरे मामले में छानबीन की जा रही है. जल्द उदभेदन किया जायेगा. 

    18 दिसम्बर को भी हुई थी इसी तरह की वारदात

    बताते चलें कि गत 18 दिसम्बर 2022 को भी फर्जी पुलिसकर्मियों ने कुछ इसी तरह की घटना को अंजाम दिया था. उस समय सारे आरोपी वर्दी में थे. सदर अस्पताल के गेट पर शहर थाना क्षेत्र के आढत रोड निवासी स्वर्गीय अशोक मखारिया की पत्नी मंजू देवी के सदर अस्पताल जाने के क्रम में टयूशन पढ़ाने वाली सरिता देवी नामक महिला का पता पूछते हुए गले का चेन, हाथ की अंगूठी एवं दो चूड़ी लेकर फरार हो गए थे. इस घटना के छह माह बीत जाने के बाद भी पुलिस ने इसका उदभेदन नहीं किया है. अचानक से दूसरी घटना सामने आने से पुलिस का सिरदर्द बढ़ गया है. 

    रिपोर्ट: समीर 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news