सदन के बाहर विपक्ष का हंगामा: नियोजन नीति पर सरकार को घेरने में लगे विपक्षी दल

    रांची(RANCHI): नियोजन नीति और स्थानीय नीति का मामला झारखंड में सड़क से सदन तक उठ रहा है. सड़क पर जहां छात्र आंदोलन कर रहे हैं वहीं बजट सत्र के दौरान विपक्षी दल 1932 और नियोजन नीति पर सरकार को घेरने में लगी है. सत्ता पक्ष के भी कई विधायक अपनी ही सरकार पर नियोजन नीति पर सरकार को कठघरे में खड़ा कर रहे हैं.

    युवाओं को ठगने का काम कर रही हेमंत सरकार: रणधीर सिंह 

    भाजपा विधायक रणधीर सिंह ने कहा हेमन्त सरकार ने झारखंड के लोगों को ठगने का काम किया है. जब हमारी सरकार नियोजन नीति लेकर आई उससे लाखों लोगों को रोजगार मिला था. लेकिन उस नियोजन नीति को हेमन्त सरकार ने रद्द कर नया नियोजन नीति बना दिया,जिसे कोर्ट ने रद्द कर दिया. हेमंत सरकार सिर्फ युवाओं को छलने का काम कर रही है. ये 1932 लेकर आये जिसमें हमने सदन में इनका साथ दिया लेकिन नया नियोजन नीति 60 और 40 का लेकर आये हैं. इसके बारे में सदन में चर्चा नहीं की गई. जो 40 बाहरियों के लिए रास्ता खोल रखा है उसे बंद करना होगा.

    झारखंड के युवाओं को अपने भ्रम जाल में फसाया जा रहा: सीपी सिंह

    सीपी सिंह ने कहा कि यह सरकार ढिंढोरा पिट रही थी. खतियानी जोहर यात्रा निकाली जा रही थी. लेकिन खतियान का क्या हुआ ,नियोजन नीति का क्या हुआ. सरकार में पांच लाख युवाओं को नौकरी का वादा किया था उसका क्या हुआ. उन्होंने कहा कि सरकार बस ढिंढोरा पिट रही है हुआ कुछ नहीं है. खतियानी जोहर यात्रा निकाली जा रही थी. लेकिन खतियान का क्या हुआ? नियोजन नीति का क्या हुआ? सरकार ने पांच लाख युवाओं को नौकरी का वादा किया था उसका क्या हुआ? उन्होंने कहा कि सरकार बस ढिंढोरा पिट रही है और झारखंड के युवाओं को अपने भ्रम जाल में फसा रही है. ना तो विकास के नाम पे कुछ हुआ है और ना ही शिक्षा के क्षेत्र में कुछ विशेष पहल की गई है.  

    झारखंड के युवाओं के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा : अम्बा प्रसाद

    वहीं कांग्रेस विधायक अम्बा प्रसाद ने कहा कि झारखंड के युवाओं के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा. नियोजन नीति में अपेक्षा है कि 90 प्रतिशत झारखंड के लोगों के लिए रिज़र्व किया जाए. पिछले कई सालों में देखा गया है कि युवा पढ़ाई करते हैं कुछ बनने के सपने देखते हैं लेकिन जब एग्जाम आता है तो नीति रद्द हो जाती है. इससे युवाओं में निराशा है. राज्य आगे कैसे बढ़ेगा जब यहां के युवा किसी भी नौकरी में अपनी भागीदारी नहीं निभा पाएंगे. उन्होंने उम्मीद जताई है कि नियोजन नीति सरकार युवाओं के हित में ले कर आएगा. 

    रिपोर्ट: समीर हुसैन 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news